You are currently viewing तारामंडल किसे कहते हैं? (Taaraamandal kise kahate hain)

तारामंडल किसे कहते हैं? (Taaraamandal kise kahate hain)

तारामंडल किसे कहते हैं? (What is the constellation called )

तारामंडल तारों के उस समूह को कहते है, जिनकी एक निश्चित आकृति होती है। जैसे कि, ग्रेट बीयर / सप्तर्षि / उर्सामेजर। 

  • यह सात तारों का समूह है।
  • यह गर्मियों में आकाश के उत्तरी भाग में दिखाई देता है।
  • इसका आकार कलछी या प्रश्न चिन्ह जैसा दिखता है।

ओरायन / शिकारी

  • यह आठ तारों का समूह है।
  • यह सर्दियों में आधी रात (मध्य रात्रि) को दिखाई देता है।

कैसियोपिया

  • यह W या M के बिगड़े रूप जैसा दिखता है।
  • यह सर्दियों में दिखाई देता है।
  • तारामंडल के अन्य उदाहरण: ध्रुव मत्स्य, कालिया (ड्रेगन) राशि चिन्ह, हाइड्रा, सेन्टॉरस आदि।

पृथ्वी का इकलौता प्राकृतिक उपग्रह (Earth’s only natural satellite)

चाँद (Moon)

यह पृथ्वी का इकलौता प्राकृतिक उपग्रह है। यह अपने अक्ष पर घूमते हुए पृथ्वी का चक्कर काटता है। इसका घूर्णन और परिक्रमण काल लगभग एक बराबर है (27 दिन 8 घण्टें)। इसलिए हम पृथ्वी से चन्द्रमा का केवल एक ही भाग देख सकते हैं। इसका अपना प्रकाश नहीं है। यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है। इसलिए हम इसके उसी भाग को देख पाते हैं जिस भाग से सूर्य का प्रकाश परावर्तित हो कर हम तक पहुँचता है।

जिस दिन चन्द्रमा पूरा दिखाई देता है उस दिन को पूर्णिमा कहते हैं और जिस दिन चन्द्रमा दिखाई नहीं देता उस दिन को अमावस्या कहते हैं। एक पूर्णिमा और एक अमावस्या में 15 दिनों का अन्तर होता है। इन 15 दिनों में चन्द्रमा की अलग-अगल आकृतियाँ दिखाई देती हैं।

चन्द्रमा पर वायुमण्डल का अभाव है। यहाँ पर न पानी है और न ही हवा। इसकी सतह उबड़-खाबड़ है। इसकी सतह पर पर्वत, मैदान और गड्ढे पाये जाते हैं, जिनकी छाया पूर्णिमा वाले दिन दिखाई देती है।

चन्द्रमा से सम्बन्धित कुछ तथ्य (Some facts related to moon)

  1. इसका अध्ययन सिलेनोलोजी कहलाता है।
  2. इसको जीवाश्म ग्रह भी कहते हैं।
  3. चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक-चौथाई है।
  4. इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का आठवाँ (1/8) भाग है।
  5. इसका गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का छठा (1/6) भाग है।
  6. चन्द्रमा पृथ्वी से 3,84,000 किमी दूर है।
  7. चन्द्रमा से पृथ्वी तक प्रकाश को पहुँचने में 1 मिनट 28 सेकेण्ड लगते हैं।
  8. पहले व्यक्ति जिन्होंने चन्द्रमा पर कदम रखा: नील आर्मस्ट्रांग, 21 जुलाई, 1969
  9. दूसरे व्यक्ति जिन्होंने चन्द्रमा पर कदम रखा:
  10. एडवीन एलड्रीन, 21 जुलाई, 1969
  11. भारत का पहला अंतरिक्ष यान जो चन्द्रमा पर भेजा गया: चन्द्रयान-1 2008

Read Other—