You are currently viewing प्रत्यय किसे कहते है? परिभाषा एवं प्रकार! ( Pratyay Kise Kahate Hai )

प्रत्यय किसे कहते है? परिभाषा एवं प्रकार! ( Pratyay Kise Kahate Hai )

इस लेख में प्रत्यय किसे कहते है? विषय से सम्बन्धित सभी जानकारी मिलेगी, तो चलिए आगे जानते है इन सभी प्रश्नों के बारे में ” उत्तर “

प्रत्यय किसे कहते है? ( What is a Suffix )

प्रत्यय किसे कहते है :— वे शब्द या शब्दांश जो शब्द के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं या शब्द के अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं , प्रत्यय ( Suffix ) कहलाते है , जैसे कि —

  • पठ + नीय = पठनीय 
  • दौड़ + ना = दौड़ना
  • सज + आवट = सजावट
  • होन + हार = होनहार 

यहाँ नीय , ना , आवट , हार , आदि शब्दों या शब्दांशों ने पठ , दौड़ , सच , होनहार के साथ क्रमश : मिलकर , पठनीय , दौड़ना , सजावट और होनहार शब्दों को निर्माण कर दिया । अत : नीय , ना , आवट , हार आदि प्रत्यय है । 

प्रत्यय के भेद ( Suffix Differences )

प्रत्यय के दो भेद होते हैं — ( 1 ). कृत प्रत्यय , ( 2 ). तद्धित प्रत्यय 

( 1 ). कृत प्रत्यय ( Suffix )

कृत प्रत्यय जो प्रत्यय क्रिया के अंत में लगते हैं , वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं । कृत प्रत्यय से युक्त शब्दों को कृदंत कहते हैं , जैसे — लिखना क्रिया के साथ ‘ वाला ‘ प्रत्यय लगाने देने से नया शब्द बना – लिखनेवाला । 

हिंदी के कुछ कृत प्रत्यय और उनसे बने शब्द ;

प्रत्यय शब्दरूप
हार पालनहार , राखनहार
वाला पढ़नेवाला , लिखनेवाला , रखवाला
आड़ी अनाड़ी , अगाड़ी , खिलाड़ी
आलू झगड़ालू , दयालु , कृपालु 
नी ओढ़नी , सूंघनी
( 2 ). तद्धित प्रत्यय ( Suffix )

जो प्रत्यय संज्ञा सर्वनाम अथवा विशेषण के अंत में लगकर उनसे नए शब्द बनाते हैं , वे तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं इनके योग बने शब्दों को तद्धितांत अथवा तद्धित शब्द कहते हैं , जैसे – मानव + ता = मानवता , अपना + पन- अपनापन 

हिंदी के कुछ तद्धित प्रत्यय और उनसे निर्मित शब्द ;

प्रत्यय शब्द रूप
ची खजानची , मशालची
आर सुनार , लुहार
गर कारीगर , जादूगर
वाला गाड़ीवाला , टोपीवाला
हारा लकड़हारा , पनिहारा , मछुआरा
मछुआ , गेरुआ

उपसर्ग और प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग ;

मूल शब्द उपसर्ग प्रत्यय नया शब्द
मान अप इत अपमानित
चिंत निः ता निश्चितता
दय निर् ता निर्दयता
चैन बे ई  बेचैनी
पूर्ण परि ता परिपूर्णता 
चलन बद ई  बदचलनी
उदार अन ता अनुदारता

Read More—